हरोली क्रशर उद्योग ने मांगी राहत

Update: 2026-02-27 11:39 GMT
Una. ऊना। हरोली क्रशर एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने उपायुक्त ऊना को पत्र सौंपकर कहा है कि वर्तमान प्रतिबंधों और बाहरी राज्यों की नीतियों के कारण क्रशर उद्योग गहरे संकट से गुजर रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों राजिंद्र ठाकुर, रविंद्र ढिल्लो, बहादुर सिंह, रमन पाठक, अरूण, सुमित, तरूण, शैंटी, रोहन ने बताया कि प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, लेकिन मौजूदा समय में उत्पादन और बिक्री पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही परिवहन की अनुमति होने के कारण लोडेड टिप्पर हिमाचल से निकलकर पंजाब सीमा में फंस जाते हैं।
Tags:    

Similar News