लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को भी दीपावली का अवकाश रहेगा. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से घोषणा की गई है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले शनिवार 09 नवंबर को शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहने की शर्तों के साथ 1 नवंबर को दीपावली का अवकाश घोषित किया है.
इससे पहले राज्य में 31 अक्तूबर की ही छुट्टी घोषित की गई थी. लेकिन अब इसके साथ 1 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है. इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा. आपको बता दें कि इस बार दीवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी. जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है.
Tags: