हर घर तक पहुंचे सरकारी योजनाएं

Update: 2026-06-17 12:21 GMT
कुल्लू। जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की इस तिमाही की बैठक बचत भवन कुल्लू के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर की अध्यक्षता तथा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक अखाड़ा बाजार कुल्लू शिवेंद्र प्रताप सिंह की सह अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त ने सभी से आग्रह किया की वे समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि इस के लिए जागरूकता अभियान बढाने का प्रयास करे तथा वित्तीय साक्षरता कैंप समय समय पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लगाए। उन्होंने कहा की किसी भी विभाग या बैंक की यदि कोई बड़ी बैठक होती हे तो वे अपने बैंक की योजनाएं तथा इस का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में जा कर लोगों को
इसकी जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के उद्यमिता विकास के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया की गुणवत्ता के आधार पर अधिक से अधिक ऋण प्रदान करे व वित्तीय वर्ष के सभी लक्ष्य प्राप्त करने का अनुरोध किया तथा साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने के निर्देश दिए द्य उन्होंने बैंकों के अनर्जक आस्तियों पर चिंता व्यक्त किया तथा वसूली में प्रशासन द्वारा सहयोग करने का आश्वासन दिया। शिवेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्ष जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति कुल्लू का स्वागत करते हुए सभा को संबोधित किया तथा सभी बैंकों एवं विभागों के पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के लिए बधाई दी। बैठक में आरबीआई शिमला से एलडीओ आशीष कुमार, डीडीएम नाबार्ड अनीता देवी, सरकारी विभागों के प्रमुख, सभी बैंकों के डीसीओ एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
Tags:    

Similar News