नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर बड़ी खबर आई है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा डील को लेकर किए गए ऐलान के बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के पिछले हफ्ते एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन भी कर दिए गए हैं. वहीं इसे लेकर जारी की गई फैक्टशीट में भी चुपचाप अमेरिका ने महज एक दिन बाद ही बड़े संशोधन भी कर दिये हैं, जो भारत के लिए बेहद राहत भरे या कहें Good News For India है. इसके सबसे बड़ा ये है कि डील के तहत भारत द्वारा 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों की खरीदारी की शर्त को प्रतिबद्धता (Committed) के बजाय अब इरादा या योजना में तब्दील कर दिया गया है. मतलब ये बाध्यकारी नहीं है.
व्हाइट हाउस (White House) द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील फैक्टशीट जारी किए जाने के एक दिन बाद ही उसने चुपचाप समझौते के शर्तों और शब्दों को संशोधित कर दिया है. प्रमुख चेंज में से एक यह है कि भारत द्वारा 500 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के अमेरिकी उत्पादों को खरीदने की शर्त को पहले Committed बताया गया था, लेकिन अब इस शब्द को बदलकर 'खरीदने का इरादा' कर दिया गया है, इससे ये समझौता भारत के लिए और भी राहत भरा हो गया है.