फ्रेंडस इलेवन क्रिकेट में बना चैंपियन

Update: 2026-06-17 12:29 GMT
Salooni. सलूणी। कामरेड करम चंद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फ्रेंडस इलेवन ने स्पार्टन्स इलेवन की टीम को हराकर विजेता की ट्राफी पर कब्जा जताया। विजेता टीम को 31 हजार रूपए नकद व ट्राफी व उपविजेता को 25 हजार रूपए नकद व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के समापन मौके पर डीएफओ चुराह एट सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया ने मुख्यातिथि के तौर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करने की रस्म अदा की। सुशील कुमार गुलेरिया ने अपने संबोधन में विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडियों को बेहतर खेल भावना से खेलने के लिए
मुबारकबाद दी।


उन्होंने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेल एवं सामाजिक एकता से जोडने के लिए सभी के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर की ऐसी प्रतियोगिताओं से ही छिपी प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं। उन्होंने युवाओं से खुद को नशे से दूर रखने का आहवान भी किया। इससे पहले समाजसेवी कामरेड करम चंद ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने करम चंद ठाकुर के सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित इलाके के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News