पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-03-14 04:32 GMT

पुणे: देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (89) को खराब तबीयत के चलते पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन के साथ बुखार हुआ था, जिसके बाद उन्हें बुधवार शाम भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

पाटिल भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वह 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।

Tags:    

Similar News

-->