आज लखनऊ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह का होगा अंतिम संस्कार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

Update: 2021-08-21 18:46 GMT

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वे लम्बे समय से बीमार चल रहे और उनका इलाज चल रहा था.उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ में उनके निवास स्थान पर पहुंचा.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी. उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह से बात की और संवेदनाएं प्रकट कीं. प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, ''उनके निधन से मैं निशब्द हूं. कल्याण सिंह...राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान. उत्तर प्रदेश के विकास में वह अमिट छाप छोड़ गए हैं. उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात की ओर संवेदनाएं प्रकट की.''



Tags:    

Similar News