Forest Department ने बरसात में जिला में रोपे तीन लाख पौधे

Update: 2024-09-11 11:11 GMT
Una. ऊना। वन विभाग ने जिला ऊना की भूमि को हरा भरा करने के लिए बरसात के सीजन में तीन लाख पौधे रोपित किए है। हालांकि विभाग ने दो लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन विभाग द्वारा इस बार तीन लाख पौधे रोपित कर बेहतरीन काम किया है। सरकारी भूमि पर दो लाख पौधे व निजी भूमि पर एक लाख पौधे रोपित किए गए। इसके अलावा वन विभाग द्वारा भरवाईं, हरोली, पंडोगा, बहडाला, चताड़ा, जनकौर में नए जंगल विकसित किए हैं। बरसात के सीजन में कुल 54 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण हुआ। सितंबर माह में भी विभाग पौधारोपण अभियान जारी रखेगा। जिसमें 40 हेक्टेयर नई भूमि पर पौधारोपण किया गया। वहीं 14 हेक्टयर पुरानी
भूमि पर पौधारोपण होगा।

जिला ऊना को हरा भरा करने के लिए उद्योगपतियों, खनन विभाग, सामाजिक संस्थाओं ने भी विभाग को अपना सहयोग दिया। उद्योगपतियो ने जहां उद्योग परिसरों में पौधे रोपित किए। वहीं खनन विभाग द्वारा विभिन्न सरकार व निजी क्षेत्र में पौधे रोपित करने में योगदान दिया। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं ने भी विभाग को भरपूर सहयोग दिया। सामाजिक संस्थाओं ने पौधे मुहैया करवाने के साथ-साथ पौधों को रोपित भी किया। विभाग द्वारा इस बरसात के सीजन बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाय। जिसमें कुछ नए स्थान भी चिन्हित किए थे। वहीं पुराने स्थानों पर भी पौधे रोपित किए गए। निजी क्षेत्रों में किसानों की मदद से उनकी निजी भूमि पर पौधे रोपित किए गए, ताकि छोटे-छोटे नए जंगल विकसित किए जा सके। वन विभाग डिविजन ऊना में पांच रेंज बंगाणा, रामगढ़ धार, ऊना, अंब व हरोली के अंतर्गत चयनित भूमि पर तूणी, किक्कर, शीशम, सफेदा, बहेड़ा, दरेक, बांस इत्यादि प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->