लोक कलाकारों को मिलेगा अधिमान

Update: 2025-03-22 12:21 GMT
Bharadi. भराड़ी। 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक होने वाले अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव को लेकर मेला कमेटी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करवाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नायाब तहसीलदार भराड़ी प्यारे लाल, कानूनगो बृजलाल, वरिष्ठ सहायक वीपिन राव, मेला कमेटी प्रधान करतार सिंह चौधरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख अजय शर्मा व कोषाध्यक्ष सोहन लाल ने स्थल का दौरा किया। साथ ही किस प्रकार से दर्शकों के बैठने की व्यवस्था व मंच व्यवस्था रहेगी इन सभी विषयों पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय व लोक कलाकारों को अधिमान देने की बात हुई, ताकि स्थानीय जनता संस्कृति से रूबरू हो
सके।


नायाब तहसीलदार प्यारे लाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है और आपसी मेल मिलाप की परिचायक है। अत: मेले में स्थानीय कलाकारों और संस्कृति को अधिमान देना जरूरी है। उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया व मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनता से सहयोग की अपील भी की है। मेला कमेटी प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भराड़ी में मेला कमेटी की बैठक रखी गई है। उस बैठक में जिला परिषद सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, स्थानीय व्यापारी व मेला कमेटी के सभी सदस्यों को अमांत्रित किया है, ताकि मेले को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग व विचार मिल सके।
Tags:    

Similar News