गगल एयरपोर्ट पर 3 बजे तक नहीं मिलेंगी विमान सेवाएं

Update: 2025-09-09 10:55 GMT
Gaggle. गगल। गगल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले हवाई अड्डे पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गगल हवाई अड्डे पर आने वाली विमान सेवाएं 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नहीं आएगी। प्रधानमंत्री के दौरे के कारण 11 बजे से लेकर 3 बजे तक गगल हवाई अड्डे के आसपास नो फ्लाइंग जॉन होगा। गगल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के साढ़े बारह बजे के बाद आने का कार्यक्रम है। लगभग एक से डेढ़ घंटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गगल हवाई अड्डे के अराइवल हॉल में बैठक
करेंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद डा. राजीव भारद्वाज, मंडी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा भाजपा के कुछ नेता भी यहां मौजूद रहेंगे। गगल हवाई अड्डे पर चम्बा की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 18 आपदा प्रभावित लोग भी पहुंचे हैं। इन आपदा प्रभावितों से भी प्रधानमंत्री रू-ब-रू होंगे।
Tags:    

Similar News