नालागढ़, बद्दी और मानपुरा में फ्लैग मार्च

Update: 2026-05-31 10:20 GMT
Baddi. बद्दी। पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस थाना नालागढ़ए मानपुरा और बद्दी की टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण इलाकों में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं
जवानों ने विभिन्न क्षेत्रों
में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बनाने का प्रयास किया। पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में सहयोग की अपील भी की। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा की पंचायत चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Tags:    

Similar News