आर्थिक राशिफल, 1 मार्च 2024

Update: 2024-03-01 00:44 GMT

 मेष आर्थिक राशिफल : हर कार्य में उत्‍तम सफलता प्राप्‍त होगी

मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और हर कार्य में उत्‍तम सफलता प्राप्‍त होगी। आप जनता के प्रिय बनेंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप में एक विशेष आकर्षण रहेगा। पिता के आशीर्वाद से आपको ऑफिस में सम्मानित किए जाने की संभावना है। शाम के समय सेहत में गिरावट आ सकती है और आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है। शाम के समय माता को भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा।

वृष आर्थिक राशिफल : धन सम्‍मान में वृद्धि होगी

वृष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज किसी मामले में निर्भाीक होकर आप फैसला करेंगे। आप निर्भयता से अपने कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। जीवन साथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी और आज आपको कारोबार के मामले में लाभ होगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल : आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर काम को बहुत ही सावधानी से करने का है। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लगे। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें और मन लगाकर अपने काम को पूरा करें। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से किए गए निर्णय लाभप्रद होंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। शाम का समय मंगल कार्यों में बीतेगा।

कर्क आर्थिक राशिफल : आर्थिक लाभ होगा

कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपको किसी मामले में सहयोगियों से निराशा हो लग सकती है। अपने काम के प्रति गंभीर रहें। कड़ी मेहनत से ही अपने कार्य में सफल होंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्च अधिक होगा। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात में किसी से आपकी भेंट हो सकती है।

सिंह आर्थिक राशिफल : नई योजनाओं पर आज काम शुरू होगा

सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके अंदर परोपकार की भावना बढ़ेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक कार्य में बीतेगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू होगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर खुश होंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल : वाणी पर संयम रखें

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रहे कार्य सफल होंगे और आपको धन के मामले में लाभ होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें तो आपको हर कार्य में लाभ होगा। हर मामले में विजय, विभूति और सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला आर्थिक राशिफल : आपकी रुचि बढ़ेगी

तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और यदि आप किसी कार्य में मेहनत कर रह थे तो उसमें सफलता प्राप्‍त होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको लाभ होगा और शिक्षा प्रतियोगिता शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको सम्‍मान मिलेगा। नये कार्य को सीखने में सफल होंगे और आपकी बातें दूसरों को प्रसन्‍न करेंगी।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपका सम्‍मान में बढे़गा और आपको लाभ होगा। आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शाम से लेकर रात तक आपको प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। दिन सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु आर्थिक राशिफल : सम्मानित किए जाने की संभावना

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज के दिन विद्या बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायं काल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।

मकर आर्थिक राशिफल : आर्थिक लाभ होगा

मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। आज आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ शाम के वक्‍त कहीं जाने का प्‍लान बन सकता है।

कुंभ आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और भाग्‍य साथ देगा। आमदनी ठीक होगी और आपके कोष में वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नये अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन आर्थिक राशिफल : अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी

मीन राशि के लोगों का दिन शुभ है। आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे शाम के समय परेशानी हो सकती है। गुस्‍से पर काबू रखें और किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें। अपने काम को ईमानदारी से पूर्ण करें।

Tags:    

Similar News