सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प, सपा विधायक ने डिप्टी एसपी के सिर से सिर लड़ाया

यूपी के चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई

Update: 2021-12-05 17:44 GMT

यूपी के चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सपा कार्यकर्ताओं के साथ सपा विधायक प्रभु नारायण यादव भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं से संग धक्का-मुक्की देखकर विधायक ने डिप्टी एसपी के सिर में अपने सिर से टक्कर मार दी। सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मामला चंदौली जिले का है। रविवार को कस्बे के रामगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा था। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण यादव और उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को जिले की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही सपा कार्यकर्ता और विधायक को रोक लिया। इसको लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हो रही झड़प को देखकर डिप्टी एसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी समझाने की कोशिश की लेकिन सपा कार्यकर्ता नहीं माने। इस दौरान सपा विधायक ने डिप्टी एसपी के अनिरुद्ध सिंह के सिर में टक्कर भी मारी। जिसका वीडियो और फोटो किसी ने वायरल कर दिया। मामले को लेकर चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सपा के विधायक और कार्यकर्ता आना चाह रहे थे, उनको रोकने का प्रयास किया गया था। इस सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है। मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
सपा विधायक डिप्टी एसपी के सिर से लड़ाया अपना सिर, भाजपा ने शेयर किया वीडियो
चंदौली में सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देने जा रहे सपा विधायक की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान सपाइयों को समझाने पहुंचे डिप्टी एसपी के सिर में सपा विधायक ने अपना सिर से सिर लड़ा दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सपा पर निशाना साधा। भाजपा ने लिखा, सपा के मुखिया बदजुबानी करते हैं। उनके कार्यकर्ता पुलिस पर हाथ उठाते हैं। और उस कहावत को चरितार्थ करते हैं कि 'जितना बड़ा झंडा, उसके पीछे छिपा उतना ही बड़ा सपाई गुंडा'।
Tags:    

Similar News

-->