Pulses and Vegetables के महंगे दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Update: 2024-06-24 12:11 GMT
Una. ऊना. दालों व सब्जियों के बढ़े दामों से आम आदमी को दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है। दालों व सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। वहीं फ्रूटस के दाम तो ऐसे ही कि आम आदमी इसे खरीदने की सोच भी नहीं सकता है। ऊना के बाजारों में अरहर की दाल 200 रुपए प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। वहीं साबुत माह 180 रुपए किलोग्राम, राजमाह 170 रुपए, काला चना 110, सफेद चना 130 रुपए प्रतिकिलोग्राम बिक रहा है। वहीं सरसों का तेल 180 रुपए से 200 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। पिछले कुछ समय से बढ़े दालों के दामों से आम आदमी का बिजल गड़बड़ा सा गया है। इसके अलावा सब्जियों के दाम भी आग उगल रहे है। प्याज व लहुसन के बढ़े दामों के चलते गृहणियों को रसोई में तडक़ा लगाना ही मुश्किल हो रहा है। यहीं नहीं स्लाद का किंग कहे जाने वाले खीरे के दाम भी इस सीजन आसमान को छूते दिखे। इन दिनों ऊना में खीरा 45 से 50 रुपए प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से बिका।
अभी भी खीरे के दाम कम होते नहीं दिख रहे है।
ऐसे में गरीब की थाली से स्लाद भी गायब हो गया है। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दामों ने महिलाओं का रसोई बजट भी बिगाडक़र रख दिया है। किलोग्राम के भाव से बिकनी वाली सब्जियां भी ग्राहक ग्राम के हिसाब से खरीद रहे है। सब्जियों के दामों में आए उछाल से एक समय की सब्जी बनाना भी आफत है। मौजूदा समय में बाजार में आलू 30 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। वहीं प्याज 45 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। यहीं नहीं लाल टमाटर 40 रुपए प्रति किलोग्राम है। हरा मटर 180 रुपए, शिमला मिर्च भी 80 रुपए प्रति किलोग्राम है। पिछले लंबे समय से शिमला मिर्च के दाम 100 रुपए के आसपास है। फुल गोभी 60 रुपए किलोग्राम बिक रही है। तोरी के दाम 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम है। टींडा 40 रुपए प्रति किलोग्राम है। भिंडी 40 रुपए प्रतिकिलोग्राम बिक रही है। वहीं लहुसुन 260 रुपए प्रतिकिलोग्राम, बाजार में बिक रहा हैं। महिलाओं प्रियंका कुमारी, सीमा चौधरी, बबिता, कृष्णा देवी, पवना देवी, मीनू देवी, आदि ने बताया कि सब्ज्यिों व दालों के दामों में हुई वृद्धि से उनका रसोई बजट बिगड़ गया है।
Tags:    

Similar News

-->