महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

छग

Update: 2025-02-16 19:03 GMT
धनौली। शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के प्रधान पाठक की चप्पल से पिटाई कर दी। अब शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला धनौली शासकीय प्राथमिक शाला का है। स्कूल में चुनाव का बूथ बनना है, इसकी तैयारी चल रही थी। इस दौरान अर्चना टोप्पो ने भीष्म त्रिपाठी को चप्पल से पीट दिया। इस दौरान हेड मास्टर भीष्म त्रिपाठी ने चप्पल से पिटाई का वीडियो भी बनाया, जिसमें अर्चना टोप्पो उनके साथ
बदसलूकी
करती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं कि सर मैं मार दूंगी, तमीज से बात करिए। वोटिंग की तैयारियों को लेकर हेडमास्टर ने स्कूल का फर्नीचर एक तरफ रखवाया था।


इसी दौरान 15 फरवरी को सहायक शिक्षिका अर्चना टोप्पो वहां पहुंची। फर्नीचर हटाए जाने से नाराज होकर विवाद करने लगीं। अर्चना टोप्पो और भीष्म त्रिपाठी में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला टीचर ने हेडमास्टर को चप्पल पीट दिया। अर्चना टोप्पो ने कहा था कि मैं मार दूंगी सर आपको, तमीज से बात किया करिए। हेडमास्टर ने टीचर को बिना बताए क्लास रूम से सामना हटाकर व्यवस्थित रखवा दिया। टीचर का कहना था कि उनकी क्लास रूम का सामान ऑफिस में रखा जाए इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। हेड मास्टर ने कहा कि बूथ की जिम्मेदारी मुझे मिली है। आपका सामान दूसरे कमरे में रखवा रहा हूं, तो इसमें आपको क्या दिक्कत है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और फिर टीचर ने हेडमास्टर की पिटाई कर दी।
Tags:    

Similar News