किन्नौर के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट शानदार

Update: 2026-07-26 12:27 GMT
Reckong Peo. रिकांगपिओ। किन्नौर सरकारी स्कूलों ने इस बार दसवीं और प्ल्स टू कक्षाओं में बोर्ड वर्षिक परिणाम मे मिसाल कायम किया है एक लोकोक्तिय है कि रुजिन खोजा तिन पाइया शिक्षा विभाग के उप निर्देशक कुलदीप डोगरा के अगवाई में इस साल स्कूलों ने बोर्ड वर्षिक परीक्षा का परिणाम पिछले सारे सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। उन्होंने ने एक साल में जिला किन्नौर के दूरदराज और कही पर पैदल जा कर 29 विद्यालयों के अध्यापकों
और विधार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर यह उपलब्धि हासिल किया था। सरकारी स्कूलों में प्ल्स टू के 30विद्यालयों में से 15विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वर्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत 100 प्रतिशत हासिल किया है। जब की 7 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत के मध्य रहा है। सरकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा काम्बा के विद्यार्थी तमन्ना ने प्ल्स टू में 500में से 472 अंक ले कर किन्नौर के सारे स्कूलों से टॉप किया है। मीट्रिक बोर्ड वर्षिक परीक्षा परिणाम के लिय किन्नौर के सरकारी 47 विद्यालयों के विद्यार्थियों शामिल हुआ था जिन में 19 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया।
Tags:    

Similar News