सुरक्षा के घेरे में EVM, 24 घंटे पुलिस बल तैनात

Update: 2026-05-19 11:21 GMT
Market. मंडी। रविवार को हुए नगर निगम मंडी के चुनावों के बाद वोटिंग मशीनों को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में रखा गया है। वल्लभ महाविद्यालयमें नगर निगम मंडी में पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे 42 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत फिलहाल ईवीएम मशीनों में बंद है। मतगणना से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया है। 31 मई को होने वाली मतगणना के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि नगर निगम मंडी में किसके सिर जीत का ताज सजेगा। महाविद्यालय परिसर में रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
कॉलेज परिसर
के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस के जवान 24 घंटे तैनात किए गए हैं।


किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर नजर रखने के लिए मुख्य द्वार पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा के तीन स्तर बनाए गए हैं। बिना अनुमति किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
चुनाव आयोग
के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अब मतगणना दिवस पर टिकी हुई है। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष योजना तैयार की है। मतगणना केंद्र के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। उपायुक्त मंडी अर्पूव देवगन ने बताया कि मंडी में सभी शहरी निकायों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मंडी नगर निगम में पार्षद पदों के लिए हुए चुनावों की मतगणना 31 मई को होगी। मतगणना के लिए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंमजाम किए हैं।
Tags:    

Similar News