पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक गोली लगने के बाद, दूसरा कॉम्बिंग में गिरफ्तार

Update: 2024-03-06 05:27 GMT

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक गोली लगने के बाद, दूसरा कॉम्बिंग में गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने के बाद कांबिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया।
पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की एक रायफल भी मिली है। दोनों पर विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि थाना फेज-1 पुलिस बारात घर के पास जॉच कर रही थी। तभी दो संदिग्ध आते दिखाई दिये जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रूबेल (21) गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
कांबिंग के दौरान दूसरे बदमाश दयाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक 315 बोर राइफल, दो खोखा और सात जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों पर अलग-अलग थानों में लूट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
Tags:    

Similar News

-->