चुनाव आयोग: 12 राज्‍यों में 14 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग

Update: 2021-03-16 18:07 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्‍ली: चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इनके साथ ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में लोकसभा की एक-एक सीट पर भी चुनाव होंगे। ज्‍यादातर जगहों पर सांसदों और विधायकों के निधन के कारण खाली हुई सीटों पर चुनाव होंगे। सभी जगह 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके नतीजे पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ 2 मई को घोषित होंगे। जिन राज्‍यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें मध्यप्रदेश की एक और राजस्थान की 3 सीटें शामिल हैं।

इसमें राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव होंगे। इन 3 सीटों में से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा ने चुनाव जीता था। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ़ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं, राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन से खाली हुई है। वहीं दूसरी ओर यहां उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर भी चुनाव होना है, लेकिन इसकी घोषणा नहीं की गई है।मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने से यहां उपचुनाव होना है।
कहां होने हैं उपचुनाव
विधानसभा सीट
गुजरात : मोरवा हदफ
महाराष्ट्र : पंढरपुर
उत्तराखंड : सल्ट
झारखंड : मधुपुर
मध्य प्रदेश : दमोह
तेलंगाना : नागार्जुन सागर
मिजोरम : सेरछिप
नगालैंड : नोकसेन
ओडिशा : पिपिली
कर्नाटक : बसवकल्याण और मस्की
राजस्थान : सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद
लोकसभा सीट
आंध्र प्रदेश : तिरुपति
कर्नाटक : बेलगाम

  

Tags:    

Similar News

-->