कांगड़ा में आज और कल बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Update: 2026-07-20 11:59 GMT
Baijnath. बैजनाथ। भारत मौसम विज्ञान विभाग शिमला द्वारा 20 और 21 जुलाई के लिए कांगड़ा जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने आपदा प्रबंधन अधिनियमए 2005 की धारा 30 के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को 20 और 21 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलए शैक्षणिक संस्थान, तकनीकी संस्थान, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, सीयू के सभी परिसर, निफ्ट कांगड़ा, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर, तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधीश ने शिक्षण और प्रशासनिक स्टाफ को भी इन दो दिनों के लिए छुट्टी दी है।
Tags:    

Similar News