बगवां में ईडी की रेड, जानिए क्या है मामला

Update: 2025-12-14 10:19 GMT
Hospice. धर्मशाला। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में शनिवार सुबह अचानक ईडी की रेड पडऩे से हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह रेड विद्युत विभाग से सेवानिवृत एक अधिकारी के घर पर हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्रिप्टोकरेंसी मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में दबिश दी है। जानकारी के अनुसार ईडी ने बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एक अधिकारी और एक फार्मासिस्ट से पूछताछ की है। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जोडक़र देखा जा रहा है। शनिवार सुबह अचानक प्रवर्तन निदेशालय की टीम के पहुंचने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है।
Tags:    

Similar News