कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और कुछ अन्य लोगों से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई है। जांच एक ऐसे संगठन से संबंधित बताई जा रही है, जो दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करता था।

क्या है ED का आरोप?

जांच एजेंसी के अनुसार, मासआर्ट (महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी) ने लोगों से बड़ी रकम जुटाई। संस्था का नेतृत्व इंद्रनील सेन की पत्नी करती हैं। ED का आरोप है कि रकम जुटाते समय इसे यूनेस्को से जुड़ी किसी संस्था के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई थी। एजेंसी के मुताबिक, जुटाई गई रकम का कथित तौर पर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच की जा रही है।

हालांकि, कार्रवाई पर इंद्रनील सेन या मासआर्ट की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ED की जांच जारी है और तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों एवं अन्य सामग्री की जांच की जा रही है।

Tags: