आर्थिक राशिफल, 28 जनवरी 2022

Update: 2022-01-28 00:38 GMT

मेष: धन और करियर के मामले में आज वृष राशि के लोगों को किस्‍मत का साथ मिलने की उम्‍मीद है। कोई अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस वक्त आपके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और आपका भाग्‍य भी आपके साथ है। कुछ कर गुजरने के लिए वे सभी हुनर काफी हैं जिनकी आपको जानकारी है। रही बात फायदे की वह भी अपने समय पर ही होगा। अपने काम पर फोकस करें।

वृषभ: इस वक्त आपकी दूरदर्शिता का असर आपके कामकाज पर हो रहा है। आजीविका के क्षेत्र में आपके अनुभव को दूसरे लोग भी भांपने लगे हैं। हो सकता है किसी राइवल फर्म से भी आपको बुलावा आ सकता है। आपके सपने भी सच हो सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा और इसके चलते आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। यदि आपका धन किसी योजना या सही निवेश पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

कर्क: आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके लिए परिस्थितियां कुछ नया मोड़ ले रही हैं और आज किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। यदि आप किसी करियर से संबंधित प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके लिए सभी पक्ष विपक्ष का विचार कर लें।

सिंह: किसी प्रकार का रिस्क लेने के लिए अभी समय अच्छा है। अगर इनवेस्टमेन्ट या जमीन जायदाद का सौदा करने की सोच रहे हैं तो फिर आगे की चर्चा करें। बिना कुछ खोए पाना भी मुश्किल है। आज रिस्‍क लेकर काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

कन्या: इस वक्त आपको अपनी रूटीन लाइफ में बदलाव के लिए कहीं छुट्टी या पर्यटन का आयोजन करना होगा। यदि आपके पास समय की कमी है तो आप अपने अधूरे काम पूरे करने की सोचें। आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

तुला: इस वक्त आपका पारिवारिक वातावरण अच्छा चल रहा है। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो गया है। रही बात आपके कार्यस्थल की कुछ और पैसा इनवेस्ट करने से स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं। आज आपके घर में कहीं से रुका हुआ पैसा आ सकता है और आप काफी प्रसन्‍न भी रहेंगे।

वृश्चिक: आज आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय सार्थक हो सकते हैं। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। चलते-फिरते समय कुछ सावधानी रखना जरूरी है। आज पैसों के मामले में कोई भी फैसला काफी सोचकर लें। महत्वपूर्ण सामान की भी रक्षा करें।

धनु: आपके लिए आज का दिन शुभ है। आपके घर परिवार में इस वक्त कोई मांगलिक कार्य होने वाला है। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात आज हो सकती है। घर में आदर सत्कार का सामान तैयार होगा। इन सब कार्यक्रमों पर आपका धन भी खर्च होगा।

मकर: काफी समय से किसी मित्र के साथ पैदा हुए तनाव आज सुलह सफाई के स्तर पर आकर खत्म हो जाएंगे। भाग्‍य आपका साथ देगा। आपको जहां राहत मिलेगी वहीं एक उपयोगी व्यक्ति के पुनः आपके जीवन में लौट आने का हर्ष भी होगा। धन के मामले में भी दिन शुभ है।

कुंभ: आपका दिन आज शुभ है। इन दिनों कुछ रंगीन मिजाज लोगों के साथ आपका उठना बैठना चल रहा है, लेकिन इस प्रकार के संगत के लिए पहले आपको अपने मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है। आज परिवार में कोई आपकी मदद कर सकता है।

मीन: आज आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए शुभ नहीं है। किसी मानसिक भ्रम या भय के कारण आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। किसी वजह से काम में अरुचि रहेगी। आवागमन में दिक्कत हो सकती है। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

Tags:    

Similar News

-->