आर्थिक राशिफल, 17 सितंबर 2022

Update: 2022-09-17 00:41 GMT

मेष राशि: आएंगी बहुत सारी जिम्मेदारियां

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दरअसल, आज आप पर काफी सारी जिम्मेदारियां आने वाली है। जिन्हें पूरा करने की चुनौती आप पर रहने वाली है। हालांकि, सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

वृषभ राशि: नए कार्य की शुरुआत न करें

वृष राशि के जातकों के राजनीतिक प्रतिद्वन्दी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। हालांकि, आप धीरे धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन राशि: व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इतना ही नहीं आपको व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए भाग्योदय करने वाला रहेगा।

कर्क राशि: शुभ कार्यों में होगी दिलचस्पी

कर्क राशि के लोगों की आज का दिन शुभ कार्यों में दिलचस्पी दिलाने वाला रहेगा। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। साथ ही आज कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सिंह राशि: भाग्य देगा आपका साथ

सिंह राशि के लोगों का भाग्य आज हर काम में आपका साथ देगा। फिलहाल, आपके विरोधी आपके खिलाफ षड़यंत्र रचने में असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी

कन्या राशि: खर्चे वाला रहेगा दिन

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च कराने वाला रहेगा। आज आप वृद्धजनों की सेवा और बाकी पुण्य कार्यों में धन व्यय कर सकते हैं। हालांकि, शुभ काम में धन खर्च करके मन बहुत प्रसन्न रहेगा। प्रतिद्विंयों के लिए आप फिलहाल, सिर दर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला राशि: आय रहेगी कम

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। आज आपको अपने गुप्त शत्रु से सतर्क रहने की जरुरत है। दरअसल, आज आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशान्ति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक राशि: दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु राशि: धन में होगी वृद्धि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन राज्य कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज का दिन घर में धन धान्य की वृद्धि कराने वाला रहेगा। साथ ही आज आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। रात के समय किसी मंगलमय समारोह में शुभ व्यय हो सकता है।

मकर राशि: मन काफी प्रसन्न रहेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन राज्य विजय कारक रहेगा। आज आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। शाम के समय आपकी सेहत कुछ नरम पड़ सकती है लिए अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि: धन लाभ के योग

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कर्मफल की सिद्धि कारक है। कहीं से अच्छी मात्रा में धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

मीन राशि: बनेंगे आय के नए स्रोत

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आय के नए स्रोत खोलने वाला रहेगा। साथ ही आज आपके विरोधी भी पराजित होंगे। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा।

आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा


Tags:    

Similar News