आर्थिक राशिफल, 14 मार्च 2023

Update: 2023-03-14 00:32 GMT

मेष राशि : धार्मिक यात्रा पर खर्च कर सकते हैं

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से रुका धन आपको मिल सकता है और आपके अधूरे कार्य पूर्ण होने की उम्‍मीद है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा पर खर्च कर सकते हैं। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा और आज आपकी योजना के अनुसार पूरा दिन बीतेगा।

वृष राशि : पैसा अधिक खर्च होगा

वृष राशि वालों को आज हर मामले में सफलता प्राप्‍त होने से आज का दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। आज आपके हाथ से पैसा अधिक खर्च होगा, लेकिन फिर भी आप जरा भी चिंतित नहीं रहेंगे। आप अपने काम पर फोकस करके उसे समय से पूरा कर लेंगे। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्‍त होंगे और आपकी आय में व‍ृद्धि होगी।

मिथुन राशि : व्यवसाय में सावधानी बरतें

मिथुन राशि के लोगों का दिन आज किसी प्रकार की चिंता में बीतेगा और आप काफी परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जैसा सोचा था वैसा न होने से आपका मन काफी परेशान रहेगा और उदासी छाई रहेगी। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें। आज किसी से भी पैसों का लेनदेन न करें। आपका पैसा डूबने की आशंका है।

कर्क राशि : फंसी हुई पेमेंट मिल जाने से हर्ष होगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्‍य में वृद्धि का है और आप काफी सुकून में रहेंगे। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव कम होगा और आपकी फंसी हुई पेमेंट मिल जाने से दूसरे कार्यों को करने में मदद मिलेगी। आपको आज कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्‍त होगी।

सिंह राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्‍यशाली है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज काफी समय से रुका धन आपको प्राप्‍त हो सकता है और अधूरी पड़ी कुछ योजनाएं पूर्ण होने से आपके काम धंधे में फिर से जान लौट सकती है। आपके बचत कोष में वृद्धि होगी और शाम तक कोई हर्षदायक समाचार आपको मिल सकता है। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में शामिल होंगे और उसमें आपको सामाजिक कर्तव्‍य निभाते हुए कुछ खर्च भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुधार वाला है। आज के दिन सुस्त पड़े कारोबार में फिर से तेजी आ सकती है। धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा और बच्‍चों की पढ़ाई को देखकर भी आप प्रसन्‍न होंगे। दांपत्‍य जीवन में सुख रहेगा और सब कुछ अच्‍छे से चलता रहेगा।

तुला राशि : करियर से जुड़ा कोई अच्‍छा अवसर मिल सकता है

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और भाग्य का साथ मिलने से जो काम सोचे थे वे पूरे होंगे। करियर से जुड़ा कोई नया और अच्‍छा अवसर मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में आपको बेहतर अवसर प्राप्‍त होंगे। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और आज आप अपने लिए काफी सारी ऑनलाइन शॉपिंग भी करेंगे। रात्रि का समय किसी मित्र के साथ बिजनस की चर्चा करने में बीतेगा।

वृश्चिक राशि : आज तनावमुक्त रहेंगे

वृश्चिक राशि वालों का भाग्‍य अनुकूल है। आज का दिन विशेष रूप से व्यस्त रहेगा, लेकिन तनावमुक्त रहेंगे। बुद्धि विवेक से काम लें तो आपके कार्य सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अतः खानपान में सावधानी बरतें। किसी से पैसों का लेनदेन करने में भी सावधानी रखें।

धनु राशि : फालतू खर्च होने की आशंका

धनु राशि के लोगों को आज के दिन संभलकर खर्च करना चाहिए। आज आपके हाथ से फालतू खर्च होने की आशंका है। व्यर्थ व्यय के कारण चिंता में रहेंगे और कोई कार्य समय से पूर्ण नहीं होगा। नज़दीक व दूर की सकारणीय यात्रा पर जा सकते हैं। सांयकाल कुछ अच्छे समाचार मन को संतोष दे सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करें और मंदिर में भी कुछ दान करें।

मकर राशि : भौतिक सुख में वृद्धि होगी

मकर राशि वालों का दिन शुभ है। आज आपके सुख में वृद्धि होगी और भौतिक सुखों का लाभ आपको प्राप्‍त होगा। आज कारोबार में निवेश बढ़ाकर पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। भूमि, ज़मीन जायदाद के मामले में कोई लाभ का सौदा कर सकते हैं। आज किसी उम्‍दा व्‍यक्तित्‍व के व्‍यक्ति से मुलाकात करने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से सरकारी विभाग में अटका कोई काम बनेगा।

कुंभ राशि : आय के नए स्रोत विकसित होंगे

कुंभ राशि वालों की ग्रहदशा शुभ है और आज आपका भाग्‍य चमकने वाला है। घर में आय के नए स्रोत विकसित होंगे और आपको हर कार्य में किस्‍मत का साथ प्राप्‍त होगा। आज आपके लिए किसी के साथ नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तित होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन राशि : संपत्ति में वृद्धि होगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है और आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। आज आपको रोजगार के संबंध में कहीं से महत्‍वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

Tags:    

Similar News

-->