पृथ्वी दिवस धरती बचाने के लिए रैलियां

Update: 2024-04-23 10:53 GMT
कांगू। बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू के छात्रों ने पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। गतिविधि प्रभारी तृप्ता देवी, सुषमा देवी की अध्यक्षता में आठवीं कक्षा के छात्रों ने एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने पर्यावरण को बचाने तथा पृथ्वी को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। विज्ञान अध्यापिका पुष्पा देवी ने पृथ्वी दिवस के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा।

पृथ्वी दिवस सर्वप्रथम 1970 में मनाया गया था। इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करना, जलवायु परिवर्तन को रोकना तथा उसके प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण करना है। इस वर्ष की थीम है ‘प्लास्टिक वर्सेस अर्थ’। पृथ्वी को बचाने के लिए कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करें। प्रकृति को सुंदर और हरा-भरा रखने के लिए हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। छात्रों ने प्रधानाचार्या सविता राणा सहित पौधारोपण किया।
Tags:    

Similar News