Kullu में ठंड शुरू न होने के कारण लोग नहीं कर रहे गर्म कपड़ों की खरीददारी

Update: 2024-10-17 11:13 GMT
Kullu. कुल्लू। अंतरराष्टीय दशहरा उत्सव को आज चार पूरे हो चुके हैं। दशहरे में होने वाले कारोबार ने अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ी है। व्यापारी अभी तक मंदी की मार झेल रहे हैं। कारोबार न होने के चलते व्यापारी उदास हैं। चार दिन से मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों की मानें तो जो भीड़ पहले खरीदारी को लेकर देखने को मिलती थी। वह इस बार बिल्कुल भी नहीं है। काफी संख्या में लोग पहले खरीदारी करते थे। लेकिन चार दिन हो गए हैं। कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। लोग बेहतर कारोबार का इंतजार कर रहे है। दशहरे में सबसे अधिक भीड़ रैग्ज मार्किट में रहती थी। उन व्यापारियों का कहना है कि वह भी मंदी की मार झेल रहे हैं। मौसम भी अभी ठंडा नहीं हो पाया है। शायद वह भी एक कारण है कि लोग गर्म कपड़े लेने के लिए
नहीं आ रहे हैं।


पंजाब, गुजरात व दिल्ली से रैग्ज का कारोबार करने के लिए कुल्लू पहुंचे अशोक, कालू, राजेश और राजा की मानें तो इस बार कारोबार अभी तक खास नहीं है। प्लांट भी हर साल मंहगे होते जा रहे हैं, जिसके कारण से दाम ऊपर नीचे करने पड़ते हैं। पहले दो प्लांट 10 से 12 हजार का मिलाा था। आज वहीं प्लांट 15 हजार का है। यहां से खर्चा निकालना छोटे कारोबारियों के लिए काफी मुश्किल भरा हो जाता है। प्रदर्शनी मैदान में लगी खाने की मार्किंट में भी यही हाल है। कारोबारियों का कहना है कि अब पहले जैसे कारोबार दशहरे में नहीं हो रहा है। दूसरी और बाहरी देशों से आए कारोबारी काफी खुश है। उनका कहना है कि काफी अच्छा रिस्पोंस यहां लोगों का मिल रहा है। जो भी लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं वह काफी अच्छे से बात करते हैं और खरीदारी करते हैं। उज्जवेकिस्तान और थाइलैंड के कारोबारियों की मानें तो उनका कारोबार ठीक चल रहा है। लोग अच्छे से खरीदारी कर रहे है। हालांकि भाषा समझने में उन्हें दिक्कत भी आती है। लेकिन सभी ने अपने पास टांसलेटर मोबाइल फोन रखा है। कुछ भी पता न चलने पर वह उसकी मदद ले लेते हैं। उन्होंने अपने सामानों के उपर पहले से ही हर सामान के दाम की कीमत लिख रखी है। उन्हें उम्मीद है कि दशहरे के बाद शायद उनका कारोबार अच्छे से चल पड़े।
Tags:    

Similar News

-->