CRIME BREAKING: जेठानी ने प्रेमी संग मिलकर काटा देवरानी का गला, हुआ बड़ा खुलासा

दोनों आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-10-17 13:02 GMT
Moradabad. मुरादाबाद। मुरादाबाद में अपने प्रेमी से जेठानी गला कटवाने वाली महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी महिला ने बताया कि जेठानी कहती थी कि तेरे पेट में मेरे देवर का नहीं, बल्कि तेरे यार का बच्चा पल रहा है। मेरी जिंदगी नरक कर दी थी। मेरे पास उसे रास्ते से हटाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। घटना कांठ थाने क्षेत्र के गांव दरियापुर की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुधा ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही जेठानी सीमा को अपने प्रेमी लिटिल के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस को उस पर शुरू से शक था। पुलिस ने सुधा के मोबाइल की डिटेल निकाली तो पता चला कि घटना वाले दिन उसने अपने प्रेमी लिटिल कुमार को 25 बार फोन किया था।

पुलिस ने बताया कि गांव दरियापुर निवासी सौरभ की शादी 7 महीने पहले शेरपुर रैनी निवासी सुधा से हुई थी। सुधा अपने गांव के लिटिल से प्रेम करती थी दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग बिरादरी और एक ही गांव होने की वजह से परिवार के लोग नहीं माने। ​पुलिस पूछताछ में लिटिल और सुधा ने बताया- सुधा मायके जाती तो लिटिल से मिलती थी। इसके अलावा लिटिल भी किसी न किसी बहाने सुधा की ससुराल में जाकर चोरी-छिपे उससे मिलता रहता था। लिटिल गांव के बाहर जंगल में छिपकर वेट करता था, जब घर के लोग खेतों पर काम करने चले जाते थे और जेठानी सीमा किसी काम से गांव में इधर-उधर जाती थी। तब सुधा लिटिल को फोन करके घर बुला लेती थी। यहां भूसे की कोठरी में दोनों मिलते थे। करीब 2 महीने पहले इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में सीमा को भनक लग गई थी।

सीमा ने कई बार लिटिल को घर के आसपास चक्कर लगाते देखा था। सुधा ने बताया- जेठानी सीमा ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। जेठानी मेरे और लिटिल के संबंधों को लेकर ताने देती थी। कहती थी कि तेरे पेट में मेरे देवर का नहीं, बल्कि तेरे यार का बच्चा पल रहा है। जेठानी के चढ़ाने पर मेरा पति सौरभ भी मुझे इसी बात के ताने देता था। सीमा ने मेरी जिंदगी नरक कर दी थी। मेरे पास उसे रास्ते से हटाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। सुधा ने बताया- जेठानी के तानों से परेशान होकर मैंने लिटिल से कहा कि या तो तुम मुझे अपने साथ लेकर चलो या जेठानी सीमा को रास्ते से हटा दो। सुधा के कहने पर लिटि​​​​​ल कुमार ने कहा कि वो सीमा के साथ ऐसा करेगा कि वो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। लिटिल ने पहले सीमा के साथ गलत हरकत करके उसका मुंह बंद करने की कोशिश की, लेकिन सीमा के विरोध की वजह से वो इसमें कामयाब नहीं हो सका।

लिटिल कुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया- 14 अक्टूबर को सुधा से फोन पर उसकी बात हुई। लिटिल कुमार दरियापुर पहुंच गया। सुबह 9 बजे जब सुधा का पति, ससुर, जेठ और देवर खेतों पर काम करने चले गए तो सुधा ने उसे फोन कर बुला लिया। इस दौरान सुधा की जेठानी सीमा गांव की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। लिटिल कुमार भूसे वाले कमरे में जाकर बैठ गया। लिटिल ने पुलिस पूछताछ में कहा- ​​​​​दुकान से लौटने के कुछ देर बाद सीमा भूसा लेने के लिए कमरे में आई, तभी मैंने उसे पीछे से पकड़ लिया। तुरंत ही सुधा भी आ गई। उसने सीमा के पैर पकड़ लिए। लिटिल कुमार ने कमरे में पड़ी दरांती से सीमा का गला काट दिया। दरांती का बेंत टूटा होने के कारण सीमा का गला नहीं कटा। तब चाकू से सीमा का गला काट दिया। सीमा वहीं पर गिर गई। दोनों ने मिलकर सीमा का गला मरते दम तक दबाए। जब उन्हें विश्वास हो गया कि सीमा मर गई है, तब डेड बॉडी भूसे वाले कमरे में ही डाल दिया।

लिटिल ने पुलिस पूछताछ में कहा- घटना के बाद भूसे वाले कमरे के गेट पर काफी खून पड़ा था। जिसे सुधा ने खुरपी से और मैंने फावड़े से खुरचकर वहीं पर रख दिया। दोनों के हाथ और कपड़े खून से सन गए थे। बाथरूम में जाकर हाथ-मुंह धोने के बाद चाकू और टूटे बेंत वाली दरांती लेकर मैं भाग गया था। चाकू और टूटी दरांती रास्ते में एक झाड़ी में फेंक दिया। लिटिल ने पुलिस को बताया कि उसने सुधा ने ही अपने हाथ-पैर बांधे थे। उसी ने ये कहानी बनाई थी कि घर में घुसे कुछ लोग जेठानी की हत्या कर गए और उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने के बाद घर में हाथ-पैर बांधकर डाल गए। जेठानी की हत्या कराने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानियां गढ़ने वाली सुधा को उसके मोबाइल फोन ने ही पकड़वा दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो सबसे पहले शक के दायरे में सुधा ही थी। पुलिस ने सुधा के मोबाइल की डिटेल निकाली तो पता चला कि वो अपने मायके में रहने वाले लिटिल कुमार से रोज बातें करती है। घटना वाले दिन भी उसने अपने प्रेमी लिटिल कुमार से 25 बार बात की थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली।
Tags:    

Similar News

-->