डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 17.18 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

कार्रवाई

Update: 2025-11-14 18:03 GMT
Mumbai मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तंजानियाई महिला यात्री से 1,718 ग्राम कोकीन बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 17.18 करोड़ रुपए आंकी गई है। डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि महिला यात्री भारत में कोकीन की बड़ी खेप तस्करी करने वाली थी। मुखबिर की जानकारी के आधार पर अधिकारी महिला को आगमन गेट पर ही रोककर सामान की जांच करने लगे। जांच में दो खाने के पैकेट, एक
प्लास्टिक
कंटेनर और एक पाउच में सफेद पाउडर जैसी सामग्री मिली। एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर यह कोकीन निकली। 

जांच में पता चला कि महिला ने निगलकर भी कोकीन तस्करी करने की कोशिश की थी, जिनमें से दो कैप्सूल बरामद कर लिए गए। डीआरआई ने बरामद कोकीन को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डीआरआई ने इस कार्रवाई को नशा मुक्त भारत के संकल्प के तहत महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि यह केवल तस्करी रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के नागरिकों और युवाओं को नशे से बचाने का उद्देश्य भी है। 

इसी क्रम में मुंबई एयरपोर्ट पर 4 नवंबर को सीमा शुल्क अधिकारियों ने चार मामलों में 13.077 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया था। खुफिया जानकारी मिली थी कि तस्कर चिप्स पैकेट और शैम्पू की बोतलों में मादक द्रव्य छिपाकर लाए थे। इसके बाद 5 संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। डीआरआई ने स्पष्ट किया कि मादक द्रव्यों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। यह कार्रवाई भारत में नशा मुक्त माहौल बनाए रखने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
Tags:    

Similar News