शपथ ग्रहण से पहले द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पहुंचकर दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, 21 तोपों से दी जाएगी सलामी, देखें वीडियो

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
18 जुलाई को मतदान के दौरान द्रौपदी मुर्मू को रेस में आगे माना जा रहा था। 21 जुलाई को जब नतीजे घोषित हुए तो बात सही भी साबित हुई। उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदार यशवंत सिन्हा को चुनाव में हराया था। खास बात है कि इस जीत के साथ ही उन्होंने 5 रिकॉर्ड भी बना लिए थे।
1. देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति
2. सबसे युवा राष्ट्रपति
3. आजाद भारत में पैदा होने वाली राष्ट्रपति
4. ओडिशा से पहला राष्ट्रपति
5. राष्ट्रपति बनने वाली पहली पार्षद