घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य

Update: 2026-05-29 12:17 GMT
Awahdevi. अवाहदेवी। अवाहदेवी-टीहरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गहराए रसोई गैस सिलेंडरों के संकट के बाद अब लोगों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में गैस सप्लाई सामान्य होने से ग्रामीणों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि गैस संकट के चलते जहां घरों की रसोई प्रभावित हो रही थी, वहीं बाजार में कई फास्ट फूड और खाने.पीने की दुकानों का काम भी ठप पड़ गया था। बताया जा रहा है कि गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। कई ग्रामीणों को निजी वाहनों में दूर.दराज क्षेत्रों तक जाना पड़ा, जबकि कुछ परिवार लकड़ी और पुराने चूल्हों का
सहारा लेने को मजबूर
हो गए थे। गृहिणियों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में मामला सामने आने और लोगों की लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद अब गैस सप्लाई फिर से सामान्य हो गई है। गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू होने पर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय दुकानदारों ने भी राहत जताते हुए कहा कि अब उनका कामकाज दोबारा पटरी पर लौट सकेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने और क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Tags:    

Similar News