जिलाधीश अपूर्व देवगन ने बाण चलाकर किया रावण दहन

Update: 2024-10-13 11:58 GMT
Market. मंडी। मंडी में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छोटी काशी मंडी में सुबह से ही दशहरे की धूम बाजार में देखने को मिली। मंडी शहर को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था मानों भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर छोटी काशी पंहुने वाले हों। छोटे छोटे बच्चे माता सीता, भगवान श्री राम और लक्ष्मण की वेषभूषा धारण किए मनमोहक नजर आए। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छोटी काशी मंडी में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मंडी शहर में दशहरे की तैयारियां निगम द्वारा की गई थी। हर वर्ष की भांति मंडी के छोटा पड्डल मैदान में
रावण दहन हुआ।


दशहरे पर शहर में सुंदर झांकियां निकाली गई, जिसमें युवक युवतियों द्वारा राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण की वेशभूषा को धारण किया गया। नगर निगम मंडी द्वारा दशहरे के अवसर पर एक लघु जलेब निकाली गई। यह जलेब माधव राय मंदिर से शुरू हुई और पड्डल मैदान में जाकर समाप्त हुई। इस जलेब में नगर निगम मंडी के महापौर और पार्षदों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने तीर लगाकर रावण दहन किया। पड्डल में रावन दहन के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से तैयाारियां की गई थी। रावण दहन के स्थान पर किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। रस्सों से रावण दहन वाले स्थान को बंद किया गया था।
Tags:    

Similar News

-->