Dehra में धरतीपुत्र लगाएगा हैट्रिक

Update: 2024-07-03 11:00 GMT
Dehra. देहरा। देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री पर जोरदार सियासी हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर सीएम सचमुच लोकप्रिय हैं तो फिर बार-बार क्यों देहरा के चक्कर लगा रहे हैं। साथ ही देहरा में नेताओं की फौज उतार दी है। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को विजयश्री दिलाने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं पर जनता सच्चाई जानती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पति, पत्नी और मित्रों की सरकार है। क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह चुनाव प्रचार में पूरी तरह जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू देहरा के विधानसभा उपचुनाव में जनता को सब्जबाग दिखा रहे हैं। चुनावी बेला में लोक लुभावने वादे करने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि इससे पहले उन्हें देहरा की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार में आजाद और भाजपा विधायकों के तो छोडि़ए, कांग्रेस विधायकों के भी काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पति-पत्नी और
मित्रों की सरकार चल रही है।
चहेतों को रेवडिय़ां बांटी जा रही हैं और जरूरतमंदों को अनदेखा किया जा रहा है। होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तो झूठ पर झूठ बोल ही रहे थे पर अब देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम की धर्मपत्नी भी उनसे पीछे नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी देहरा की ध्याण की बात कहकर देहरा की जनता को भ्रमित कर रही हैं। लेकिन देहरा की जनता ने पिछले दो चुनावों में धरती पुत्र का साथ दिया है और इस बार भी देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तमाम कांग्रेस नेताओं की फौज को देहरा में तैनात कर दिया है। यही नहीं अधिकारियों से पल-पल की खबर ली जा रही है कि भाजपा का प्रचार कैसा चल रहा है। यदि मुख्यमंत्री को लगता है कि वे पंद्रह महीने में ही लोकप्रिय हो चुके हैं तो फिर क्यों खुद बार-बार देहरा के चक्कर लगा रहे हैं। क्यों वरिष्ठ नेताओं का डेरा देहरा में जमा दिया है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि देहरा कोई नहीं तेरा का नारा पूर्व में दिया जाता था। जिसे मैंने तोड़ते हुए देहरा को अपनाया और विकास को गति दी। लेकिन वर्तमान सरकार ने देहरा के विकास को विराम लगा दिया हैए,जिसका बदलाए देहरा की जनता उपचुनाव में जरूर लेगी। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि इस बार भी देहरा में कमल खिलेगा।
Tags:    

Similar News

-->