CG BREAKING: सुरक्षाकर्मियों ने 7 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

छग

Update: 2024-07-05 19:05 GMT
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव के करीब सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब मुकरम गांव के करीब था तब कुछ संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन नक्सलियों ने किया समर्पण
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आई को शुक्रवार को कामयाबी मिली। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अभियान अंतर्गत तीन नक्सलियों ने शुक्रवार को डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया, डीआईजी कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें कोरमागोंदी पंचायत जनताना सरकार सदस्य हिड़मा सोड़ी, हुर्रेपाल आरपीसी चेतना नाट्य मंच सदस्य कोसा उर्फ प्रेम वेको, बेचापाल जनताना सरकार मिलिशिया प्लाटून सदस्या भीमे उर्फ बबीता ओयाम द्वारा आत्म समर्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा नक्सलियों से संगठन छोडऩे की अपील की जा रही है। राज्य शासन द्वारा आत्मसम्मनप्रीत नक्सलियों के पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->