तबाही की बारिश, शहर में गिरे 20 पेड़, 20 मकानों को खतरा

Update: 2025-09-17 11:29 GMT
Shimla. शिमला। राजधानी शिमला में सोमवार रात को भारी बारिश के कारण पूरे शहर में करीब 20 पेड़ गिर गए हैं। इन पेड़ों के गिरने से करीब पांच घरों को नुकसान पहुंचा है और करीब 20 घर खतरों के साय में आ गए हैं। पेड़ गिरने और लैंड स्लाइड के कारण चौड़ा मैदान के स्टेट म्यूजियम के पास एक भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके कारण रात को ही जिला प्रशासन ने उन्हें स्टे म्यूजियम के हॉल में शिफ्ट कर दिया और यहां पर तिरपाल बिछा दिए थे। इन 11 परिवारों को मंगलवार को पंचायत भवन में शिफ्ट किया है और स्थान को खतरनाक घोषित कर दिया है। इसके अलावा लक्कड़ बाजार के पास भी एक मजदूर को पेड़ गिरने और लैंड स्लाइड के कारण चोटें आई हैं जिसे तुरंत आईजीएमसी भेजा और उसे रिलीफ फंड भी दिया। इसके अलावा हिमलैंड के पास एक भवन की छत्त पर पेड़ गिरा है और दुकान में मलबा
आ गया।


इसमें एक व्यक्ति फस गया था लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। यहां पर लैंड स्लाइड के कारण दो पेड़ गिरने की कगार में हैं। पंथाघाटी में भूस्खलन के कारण एक बहुमंजिला मकान को खतरा पैदा हो गया है, जिसे प्रशासन ने खाली करवा दिया है। झंझीड़ी सडक़ पर भी लैंडस्लाइड के कारण पेड़ गिरे हैं। यहां पर फिर से लैंडस्लाइड का खतरा है। इसके कारण पूरा दिन इस सडक़ पर गाडिय़ां नहीं चली। शहर के कनलोग, पांजड़ी, पंथाघाटी, विकासनगर और झंझीड़ी में पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। एसडीएम ओशित शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया तो उन्होंने तुरंत इन पेड़ों को काटने के निर्देश दिए। यहां पेड़ गिरने और लैंडस्लाइड से दो भवनों को खपता है। जिला प्रशासन का कहना है कि घर के सामने डंगे लगे हैं। ऐसे में घरों में रह रहे परिवारों को शिफ्ट नहीं किया है। एसडीएम शहरी आशिन शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी लैंड स्लाइड हुआ है यदि वहां पर कोई पेड़ खतरनाक है तो उसकी रिपोर्ट हमें दें।
Tags:    

Similar News