डिलीवरी बॉय ने खुद को बताया भारतीय सेना का अधिकारी, महिला डॉक्टर को बनाया हवस का शिकार

आरोपी गिरफ्तार.

Update: 2025-10-27 09:02 GMT

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: दिल्ली में एक युवक ने खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया के जरिए महिला डॉक्टर से दोस्ती कर कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने छतरपुर इलाके में कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आरव मलिक के रूप में हुई है जो अमेजन के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता है.
पुलिस के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल में काम करने वाली 27 वर्षीय डॉक्टर की आरोपी आरव मलिक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. 30 अप्रैल 2025 से 27 सितंबर 2025 के बीच आरोपी ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के माध्यम से लगातार संपर्क में रहा. इसी दौरान उसने खुद को कश्मीर में तैनात भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट बताया और पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए उसने आर्मी की वर्दी पहनकर अपनी तस्वीरें भी भेजी थीं.
इसके बाद आरोपी अक्टूबर में आरोपी मस्जिद मोठ इलाके में डॉक्टर के घर गया, जहां उसने कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर डॉक्टर से दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पीड़ित डॉक्टर ने जब होश में आकर पूरा मामला समझा तो 16 अक्टूबर को सफदरजंग एन्क्लेव थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और छतरपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपी आरव मलिक को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में मलिक ने बताया कि उसने दिल्ली कैंट स्थित एक दुकान से ऑनलाइन सेना की वर्दी खरीदी थी, ताकि डॉक्टर को झांसे में ले सके.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) (दुष्कर्म), 351 (धमकी), 319 (धोखाधड़ी), 123 (झूठी पहचान) और 335 (सामान्य इरादे से आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
Tags:    

Similar News