Pong Lake में तैरती लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त

Update: 2024-08-16 09:46 GMT
Jawali. जवाली। पुलिस थाना जवाली के अधीन पौंग झील के बनाड़ा पत्तन में एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिली है। जानकारी के अनुसार मछुआरों ने गुरुवार रात को झील में तैरती हुई लाश देखी तथा इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी। सूचना मिलते ही जवाली पुलिस रात को घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों महेंद्र गुलेरिया, हैपी गुलेरिया, रिंकू की मदद से झील से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को झील में तैरती हुई अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है जिसे केस दर्ज कर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->