लिदबड़ मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

Update: 2025-03-29 11:48 GMT
Nagarota Bagwan. नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां के राज्यस्तरीय लिदबड़ मेले में शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के उपलक्ष्य में यहां गांधी ग्राउंड में चल रहे नगरोटा कार्निवल में लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। खास बात यह है कि इस बार यहां एक ही अस्थाई छत के नीचे लोगों को हर सामान उपलब्ध हो रहा है। एक तरफ लोग यहां स्थापित चन्ना जूती स्टोर से पटियाला जूती को पसंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर राधे राधे होजरी स्टाल पर 500 रु की सेल में उपलब्ध स्वेटर, टॉप, हाईनेक लोगों को आकर्षित
कर रहे हैं।

बच्चे युवा झूलों, कुश्तियों, टॉय ट्रेन तथा मिक्की माउस का आनंद ले रहे हैं तो खाने के शौकीन, चाइनीज, दिल्ली, महाराष्ट्रीयन व्यंजन, मोक्टल, पकौड़ा, जलेबी, पाव भाजी, डोसा, इडली, कचौरी के भी मजे लूट रहे हैं। कार्निवाल प्रबंधक नवीन सैनी के मुताबिक लोगों की मांग पर मेला अभी लंबे समय तक जारी रहेगा। इतना ही नहीं इस बार लोगों के मनोरंजन के लिए प्रदेश के नामी कलाकार भी सांस्कृतिक संध्या के लिए उपलब्ध हैं जो देर सांय तक फिल्मी वी लोक गीतों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है। जानकारी यह भी है कि कार्निवल के दौरान हर रोज सांस्कृतिक संध्या में नामी कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
Tags:    

Similar News