मुंबई | देश की टॉप 10 आईटी कंपनियों में से आठ इस समय मंदी की चपेट में हैं, जिससे इन कंपनियों को 88,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। सबसे ज्यादा झटका एलटीआईमाइंडट्री को लगा, जो 33% तक लुढ़क गया, जबकि विप्रो ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, फिर भी 16% की गिरावट झेलनी पड़ी।