भारत

150 फीट ऊंची बिल्डिंग में लगी आग, 3 की मौत, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
14 March 2025 1:21 PM IST
150 फीट ऊंची बिल्डिंग में लगी आग, 3 की मौत, इलाके में हड़कंप
x
देखें वीडियो.
राजकोट: गुजरात के राजकोट में 150 फीट ऊंची अटलांटिस बिल्डिंग में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा डी विंग के चौथे मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 601 में हुआ, जहां आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण फ्लैट के लोग बाहर भागे, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग किशोर भाई भलाला के फ्लैट में लगी थी। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। हादसे में फायरकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। क्रेन और सीढ़ियों की मदद से कुछ लोग सुरक्षित निकाले गए। कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
बहुमंजिला इमारत में आग लगते ही, आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। साथ ही हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story