10 लड़कियों...सास-ससुर और पति के खिलाफ कसा शिकंजा, बहू पर ढाया जुल्म

कार की डिमांड पूरी की गई।

Update: 2024-04-28 03:51 GMT
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक सास-ससुर और पति ने बहू को घर से निकाल दिया। बहू का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की है। इस मामले में उसने केस दर्ज कराया है। दरअसल, हटिया सिंह मोड़ रोड नंबर दो की रहने वाली सोनम कुमार सिंह ने अपने पति विशाल सिंह समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सोनम ने पति विशाल सिंह, सास पूजा देवी व ससुर योगेंद्र सिंह पर जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सोनम ने बताया कि विशाल से शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इस पर उनकी कार की डिमांड पूरी की गई। सोनम ने बताया कि उनके पति का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जयपुर में दोनों को एक साथ वह पकड़ी भी थीं। इसकी जानकारी देने के बाद सास-ससुर ने उनसे कहा कि उनका पुत्र दस लड़कियों के साथ रहेगा। दहेज लेकर उसकी दूसरी शादी भी करेंगे। यह कहकर उन्हें घर से निकाल दिया गया। इस मामले में अब सोनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Tags:    

Similar News