फेस्टिवल सीजन के दौरान मिलावटखोरों पर शिकंजा

Update: 2025-10-20 12:26 GMT
Chamba. चंबा। फेस्टिवल सीजन के दौरान मिलावटखोरों व गुणवत्ताहीन खाद्य वस्तुएं और मिठाइयां बेचने वालों के खिलाफ जारी अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा विंग चंबा के सहायक आयुक्त दीपक आनंद की अगवाई में चंबा पठानकोट एनएच पर जगह- जगह नाकाबंदी के दौरान करीब दो सौ किलो गुणवत्ताहीन एवं रंगदार मिठाइयां नष्ट करवाई हैं।

जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने रविवार सवेरे चंबा- पठानकोट एनएच पर परेल और उदयपुर में नाकाबंदी करके पड़ोसी राज्य पंजाब से आने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता परखी। विभागीय टीम ने मालवाहक वाहनों के साथ पड़ोसी राज्य से आई एचआरटीसी की बसों को भी खंगाला। इस दौरान टीम ने अतिरिक्त रंगों युक्त और गुणवत्ताहीन 200 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया।
Tags:    

Similar News