सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित सुमन अटवाल ने भरा पर्चा

Update: 2024-09-13 11:28 GMT
Sujanpur. सुजानपुर। सुजानपुर विधानसभा के उपचुनाव में कामयाब रही कांग्रेस की रणनीति का खेल अब उपचुनावों में देखा जाएगा। इन चुनावों में भी कांग्रेस ने वही सियासी चाल चली जो सुजानपुर विधानसभा के उपचुनाव में चली थी। ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकत्र्ताओं को उपचुनावों में अपना उम्मीदवार बनाया है। गौर रहे कि कांग्रेस की यही कूटनीति सुजानपुर विधानसभा के उपचुनाव में संजीवनी साबित हुई थी। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा बड़ा खेल खेलने की रणनीति तैयार कर रहे थे। गुरुवार को उपचुनावों में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में
जोरदार नारेबाजी की।

इस बार हो रहे उपचुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सुमन अटवाल को चुनाव में उतारा है। इससे पूर्व भी तीन बार वार्ड सात की नुमाइंदगी कर चुकी हैं। सुमन अटवाल के चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस ने यह मुकाबला कड़ा कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर के साथ जिला परिषद वार्ड बीड़ बगेहड़ा से कांग्रेस से इंस्पेक्टर प्यार चंद तथा नगर परिषद वार्ड के सात से सुमन अटवाल ने उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉक्टर रोहित शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इससे पहले काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी की। सुजानपुर भाजपा में जिला परिषद बीड़ बगेहडा वार्ड से अधिकृत प्रत्याशी द्वारा नामांकन भरने के बावजूद शहरी भाजपा के सचिव प्रकाश सुडियाल ने जिला परिषद वार्ड वीड वगेहडा से उपमंडल अधिकारी नागरिक डा. रोहित शर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दिया। वहीं नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात से नीरजा ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र भरा। नीरजा ठाकुर को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।
Tags:    

Similar News

-->