कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया नोएडा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार

Update: 2022-01-31 11:39 GMT

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोएडा सेक्टर-8 में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा, "मेरा एजेंडा है कि विकास होना चाहिए और नेताओं को जवाबदेह होना चाहिए। यहां की सड़क खराब है, सड़कों पर पानी पड़ा हुआ है, बिजली नहीं है और अन्य सुविधाएं नहीं है।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा। पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी।




Tags:    

Similar News