पंचायत समिति अंब पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा

Update: 2026-07-26 11:59 GMT
Amb. अंब। पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर कब्जा कायम कर लिया। शनिवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सभी ब्लॉक समिति सदस्यों ने भाग लिया। सामान्य महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने वार्ड नंबर 15 कुठियाड़ी से शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया था, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 14 भटेहड़ से राजेश कुमार को मैदान में उतारा गया।


वहीं भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए धुसाड़ा वार्ड से निर्मला देवी तथा उपाध्यक्ष पद के लिए नैहरियां वार्ड से रमन राजन को प्रत्याशी बनाया था। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में शारदा देवी को 15 मत तथा निर्मला देवी को 7 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में राजेश कुमार को 14 मत मिले, जबकि रमन राजन को 8 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मौके पर पहुंचे।
Tags:    

Similar News