कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से मतदान का किया आग्रह

Update: 2024-05-17 11:10 GMT
धर्मशाला। नहीं चलेगी चोरी-ठगी, आ गए हैं देवेंद्र सिंह जग्गी नारों से गुरुवार को दाड़ी बाजार गूंज उठा। धर्मशाला उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी गुरुवार को करीब साढ़े 11 बजे वार्ड नंबर 13 की पार्षद एवं कांग्रेस नेता सविता कार्की के घर कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। जैसे ही जग्गी अपने समर्थकों के साथ दाड़ी पहुंचे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी है। अपने चुनाव प्रचार को गति देते हुए देवेंद्र जग्गी ने धर्माल, भटेहड़, शीला, दाड़ी, हरनेड़ सुक्कड़, शीला चौक, उपाहू टीका सुक्कड़ एवं खनियारा आदि विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से मतदान का आग्रह किया। गुरुवार को आयोजित नुक्कड़ सभाओं के दौरान करीब अनेक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया।

देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि धर्मशाला के लोगों को एक ऐसे व्यक्ति से छुटकारा प्राप्त करने का मौका मिला है। जिसने पग-पग पर लोगों को अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने अपने घर के दरवाजे आम जनता के लिए हमेशा बंद रखे, जिससे जनता को अपमान सहना पड़ा, लेकिन अब वक्त आ गया है कि उसे सबक सिखाया जाए। देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि सुधीर शर्मा अपने आप को शंहशाह समझते हैं और उनके रहते एक आम परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री बन गया, यह बात उन्हें सहन नहीं हुई। सुधीर शर्मा ने पांच और विधायकों को अपने झांसे में लेकर सरकार गिराने का असफल प्रयास किया। भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश का पक्ष तक नहीं रखा। बिकाऊ नेताओं और भाजपा नेताओं के घटिया राजनीति आम जनता के समक्ष है। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी की नुक्कड़ सभाओं ने महापौर नीनू शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, पार्षद सविता कार्की, पार्षद अनुराग धीमान, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान सहित महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।
Tags:    

Similar News