Sirohi हीटवेव व लू के थपेड़ों से आमजन बेहाल

Update: 2024-06-01 11:19 GMT
Sirohi: सिरोही। सिरोही जिला सहित प्रदेशभर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। नौतपा भी खूब तपा रहा है। हालांकि दो दिन से सिरोही जिले में पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के तापमान के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर के समय हीटवेव व लू के थपेडों से जन-जीवन प्रभावित रहा। बता दें कि नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई थी।
नौतपा के पहले दिन से सूरज की भीषण गर्मी लोगों को तपा रही है। पिछले तीन दिनों में धूप की तेजी के चलते दिन में बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। बुधवार को करीब 3.5 डिग्री तापमान गिरा है, फिर भी हीट वेव का प्रभाव देखा गया। धूप निकलते ही गर्मी के तेवर बढ़ते चले गए। भीषण धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को जबरदस्त तपाया। लोग पसीने से लोग लथपथ होते रहे। राहगीर, वाहन चालक मुंह और सिर पर कपड़ा बांधकर बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तापमान में और कमी आने के संकेत हैं। गुरुवार से बादल भी छाए रह सकते हैं। साथ ही बारिश की संभावना भी बन सकती है। ऐसे में लोगों को राहत मिलने की उमीद जताई जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->