कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष

Update: 2026-07-15 11:03 GMT
Solan. सोलन। नगर पंचायत अर्की में मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए। कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा अध्यक्ष तथा भाजपा समर्थित वीना ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उपाध्यक्ष पद का फैसला पर्ची के माध्यम से किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता के विश्वास का सम्मान करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर अर्की के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं भी दीं।
Tags:    

Similar News