अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में सोमवार रात थाना चाटीविंड के अंतर्गत आने जाने वाले गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है. अज्ञात युवकों की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है. वह आम आदमी पार्टी के सरपंच का बेटा था.
जानकारी के मुताबिक, तीरथ सिंह की मां गांव की सरपंच हैं, जबकि उनका भाई ब्लॉक समिति का सदस्य है. वे लोग गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे, जब वे वहां से बाहर निकले तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने तीरथ सिंह को मृत घोषित किया. वही, उनका एक दोस्त रंजीत सिंह इस घटना में घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
इस मामले में सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Tags: