कांग्रेस ने चुनाव से पहले मानी हार: अनुराग ठाकुर

Update: 2024-05-07 10:23 GMT
ऊना। देश में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है, जिसे देख कांग्रेस ने चुनाव परिणाम से पहले ही हार मान ली है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना विस क्षेत्र के तहत देहलां में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कही। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस तो झूठ, भय और भ्रष्टाचार से आगे बढक़र अब डीप फेक का उपयोग कर रही है। कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों का आलम यह है कि आज उन्हें समर्थन भारत से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से मिल रहा है। विदेशी ताक़तें कांग्रेस से अपनी उम्मीदें लगाए बैठी हैं, लेकिन भारतीय जनता अब कांग्रेस के हाथों में देश कभी नहीं देगी। यह वही कांग्रेस है, जो सैन्य खरीद में भी भ्रष्टाचार करती है।

सेना को कमजोर बनाना चाहती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने एक वर्ष में 20 हजार ग्रामीण आवास मंजूर कराए हैं। आपदा के समय त्वरित तौर पर 1762 करोड़ की सहायता मुहैया करवाई। मनरेगा में भी अलग से पैसे दिए, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने तिरपाल बंटाई में भी भाई-भतीजावाद को प्राथमिकता दी। उन्होंने खुद तो आपदा पीडि़तों के लिए कुछ नहीं किया और केंद्र से मिली मदद का भी उपयोग नहीं कर पाए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को केंद्र ने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए। जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। 1762 करोड़ रुपए के एम्स अस्पताल के बाद किसे पता था कि हम ऊना के लिए 500 करोड़ का पीजीआई अस्पताल भी मंजूर होगा, लेकिन यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ।
Tags:    

Similar News